अब एशिया कप में भी भारत की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चा हो रही है। कौन खेलेगा, कौन बाहर बैठेगा... इस बात पर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, अब भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा बयान दिया है।
सुनील गावस्कर ने अपने बयान में क्या कहा?
सुनील गावस्कर ने कुछ मीडिया पर्सन ने बातचीत करते हुए कहा, 'अगर आप संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी को लेकर जा रहे हो, तो आप उनको रिजर्व में नहीं रख सकते। हां, यह किसी भी सिलेक्शन कमेटी के लिए अच्छा सिरदर्द है कि आपके पास दो बैटर हैं। सैमसन तो नंबर 3 पर और नंबर 6 पर भी फिनिशर की तरह बैटिंग कर सकते हैं।'उन्होंने आगे कहा, 'जितेश ने भी हाल ही में आईपीएल में अच्छा किया था। तो हां, टूर सिलेक्शन कमेटी के लिए अच्छा सिरदर्द है। मेरी फीलिंग है कि शायद सैमसन को जितेश से ऊपर शुरुआती मैचों के लिए मौका मिले। इसके बाद यह फिर पूरे टूर्नामेंट में उसकी फॉर्म पर डिपेंड करेगा।'











