सुकन्या समृद्धि, पीपीएफ, किसान विकास पत्र... किस पर क‍ितना ब्‍याज, नया अपडेट क्‍या

सुकन्या समृद्धि, पीपीएफ, किसान विकास पत्र... किस पर क‍ितना ब्‍याज, नया अपडेट क्‍या
नई दिल्ली: सुकन्‍या समृद्धि योजना, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) और किसान विकास पत्र सहित तमाम छोटी बचत योजनाओं पर महत्‍वपूर्ण अपडेट है। सरकार ने एक अप्रैल, 2024 से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए इन छोटी बचत स्‍कीमों की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी इनकी ब्‍याज दरें जस की तस रहेंगी। इस कदम के बाद पीपीएफ पर पहले की ही तरह 7.1 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा। वित्त मंत्रालय ने इस बारे में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की।

अधिसूचना के अनुसार, 'वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए अलग-अलग छोटी बचत स्‍कीमों पर ब्याज दरें चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2024) के लिए अधिसूचित दरों के समान होंगी।'
Advertisement