माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल व गरिमामय आयोजन

माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल व गरिमामय आयोजन
भारत में आरंभ हुए योग का महत्व आज संपूर्ण विश्व में व्याप्त हो चुका है। 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाता है। शारीरिक व मानसिक सेहत के लिए योग बेहद फायदेमंद है। यही कारण है कि योग करना आज लोगों की दिनचर्या का अहम् हिस्सा बन गया है। अब तो योग से गंभीर बीमारियों का इलाज भी किया जाने लगा है। कोरोना काल में इसका महत्व व लाभ प्रमाणित हो चुका है‌। माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल के विशाल परिसर में योग दिवस सानंद मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम 'महिला सशक्तिकरण के लिए योग' था। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों ने भाग लेकर योग का शानदार प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। योग एक ऐसी प्रथा है, जिसकी उत्पत्ति हजारों साल पहले हमारे देश में ही हुई थी। योग दिवस को मनाने से इसके ऐतिहासिक महत्व को समझा जा सकता है। योग शारीरिक व्यायाम से कहीं आगे है। इसमें मानसिक एवं आध्यात्मिक पहलुओं को शामिल किया गया है तथा इसमें समग्र कल्याण की भावना निहित है। 21 जून योग दिवस मनाने की आदर्श तिथि है, क्योंकि इसका महत्व कई संस्कृतियों में मान्य है और उत्तरी गोलार्द्ध में यह ग्रीष्म संक्रांति का दिन है।  
Advertisement