सुभाष नगर विश्राम घाट 16 श्राद्धों मे पिण्ड दान, तर्पण

सुभाष नगर विश्राम घाट 16 श्राद्धों मे पिण्ड दान, तर्पण
श्री विश्राम घाट कमेटी ट्रस्ट भोपाल द्वारा संरक्षित संस्कार सेवा समिति द्वारा आयोजित सुभाष नगर विश्राम घाट 16 श्राद्धों मे पिण्ड दान, तर्पण, अस्थि विसर्जन के साथ भागवत जी कथा देश में अपने तरह की अलग ही कथा है जो विश्राम घाट पर आयोजित की जाती है सम्पूर्ण भारत में कहीं भी नहीं होती इसमें बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भी बड चढ़ कर भाग लेती है, प्रतिदिन प्रातः पिण्ड दान तर्पण भी किया जाता है जिसमें पूजन में उपयोग आने वाली सामग्री समिति द्वारा निःशुल्क दी जाती है कथा जो आज कलश यात्रा सुभाष नगर क्षेत्र का भ्रमण कर कथा स्थल पर कथा पं. जितेंद्र जी भार्गव के मुखारबिंद से आरम्भ होगी इस वर्ष संस्कार सेवा समिति के अशोक चतुर्वेदी मुख्य जजमान रहे कथा जो प्रतिदिन दोपहर 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक रहेगी और 14 अक्टूबर को भण्डारे प्रसादी से समापन होगी ।
Advertisement