कड़ी मेहनत व अनुशासन से लक्ष्य को हासिल करें छात्र : ओपी चौधरी

कड़ी मेहनत व अनुशासन से लक्ष्य को हासिल करें छात्र : ओपी चौधरी

रायगढ़ । कोरिया जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वेलोसिटी एवं कोरिया सर्व  विकास समिति के तत्वधान में करियर मार्गदर्शन, परामर्श   एवं मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए और छात्रों को कामयाबी के टिप्स दिए।

इस दौरान ओपी चौधरी ने अपने जीवन से जुड़े संस्मरण भी साझा किए, जिसे मौजूद छात्रों ने पूरे मनोयोग से सुना।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समिल्लित हुए। कोरिया सर्व विकास समिति के संरक्षक देवेंद्र तिवारी ने पुष्पगुच्छ के जरिए मुख्य अतिथि ओपी चौधरी का भावभीना स्वागत किया।

अपने उद्बोधन के दौरान ओपी चौधरी ने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं सफलता के टिप्स दिए। सभी छात्र छात्राओं ने मंत्रमुग्ध हो गए ओपी सर के उदबोधन को सुना। ओपी चौधरी ने सभी बच्चों से पृथक पृथक चर्चा भी की। चर्चा के दौरान  उत्सुकता भरे सवालों का सटीक जवाब भी दिया।

ओपी ने बताया कि असफलता ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। समय रहते लक्ष्य निर्धारित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए ओपी चौधरी ने कहा समय से पहले लक्ष्य का निर्धारण से हमे तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिलता है।

ओपी से मिले टिप्स से छात्र-छात्राएं बेहद उत्साहित हुए।संस्थान से जुड़े शिक्षको को भी ओपी द्वारा दिए गए सुझावों से लाभ हुआ।

ओपी के ओजस्वी मार्गदर्शन के बाद छात्र-छात्राओं ने इस बात को महसूस किया कि ओपी द्वारा बताए गए मार्ग के अनुशरण से उन्हे निश्चित तौर पर कामयाबी मिलेगी।

कोरिया बाल गृह के बच्चो ने भी  मुख्यअतिथि ओपी चौधरी का  इको फ्रेंडली गुलदस्ता भेंट किया।

मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशंसा पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कोरिया सर्व विकास  समिति एवं वेलोसिटी एजुकेशन द्वारा ओपी चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिवादन किया गया।


Advertisement