Select Date:

विज्ञान मंथन यात्रा में चयनित स्टूडेंट्स आज सीएम से मिलेंगे:375 विद्यार्थी दिल्ली-चंडीगढ़ यात्रा पर होंगे रवाना

Updated on 21-04-2025 12:15 PM

मध्यप्रदेश सरकार की विज्ञान मंथन यात्रा के तहत चुने गए बच्चों को देश की बड़ी-बड़ी वैज्ञानिक प्रयोगशालाएं और संस्थान दिखाए जाते हैं, ताकि वे किताबों से बाहर निकलकर असली विज्ञान को समझ सकें। इस साल यह यात्रा 21 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है।

ऐसे में 17वीं विज्ञान मंथन यात्रा के तहत 21 अप्रैल को सभी चयनित विद्यार्थी नेहरू नगर स्थित विज्ञान परिषद कार्यालय में इकट्ठा होंगे। शाम को 7 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवास पर उनके सम्मान में भोज और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दौरान बच्चों से संवाद करेंगे। भोपाल के वैज्ञानिक संस्थानों के प्रमुख वैज्ञानिक भी इसमें शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यात्रा का फ्लैग ऑफ भी करेंगे।

16 सालों से हो रही विज्ञान मंथन यात्रा मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एमपीसीएसटी) द्वारा चलाया जा रहा यह कार्यक्रम पिछले 16 सालों से हो रहा है। इसका उद्देश्य विज्ञान में रुचि रखने वाले होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करना और उन्हें वैज्ञानिक सोच से जोड़ना है।

इस साल यात्रा में 10वीं, 11वीं और 12वीं के 375 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित छात्रों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। दोनों ग्रुप 22 अप्रैल को रानी कमलापति स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन द्वारा रवाना होंगे।

33 विज्ञान शिक्षक होंगे मार्गदर्शक प्रदेशभर से कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विज्ञान विषय के 375 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया 5 जोनों में बांटकर की गई, हर जोन से 75 विद्यार्थी चुने गए। कक्षा 10वीं से 125 (76 छात्र, 49 छात्राएं), 11वीं से 125 (71 छात्र, 54 छात्राएं) और 12वीं से 125 (77 छात्र, 48 छात्राएं) चयनित हुए।

सभी चयन ऑनलाइन पारदर्शी प्रक्रिया से किए गए हैं। इनके मार्गदर्शन के लिए 33 विज्ञान शिक्षकों का भी चयन किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
भोपाल : संस्कृति, परंपरा और समुदाय के उत्साहपूर्ण उत्सव में, भोपाल तमिल संगम ने मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के सहयोग से आज होटल वेस्टर्न, भोपाल में तमिल नव…
 21 April 2025
भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल के साथ मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से के शहरों में भी गर्मी बढ़ गई है। रविवार को सीधी में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया,…
 21 April 2025
बैरसिया रोड स्थित लांबाखेड़ा में रविवार शाम करीब 6:45 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पार्किंग में खड़े डीजल टैंकर में अचानक आग लग गई। चश्मदीदों के मुताबिक,…
 21 April 2025
भोपाल के लोअर लेक स्थित एमपी क्याकिंग केनोईंग एसोसिएशन क्लब (पुराना फिश एक्वेरियम) के सामने रविवार को नेवल एनसीसी कैडेट्स की एलुमनी मीट हुई। इसमें पूरे देश से विभिन्न वर्षों…
 21 April 2025
भोपाल की सड़कों पर एक ई-ट्राइसाइकिल दौड़ती नजर आती है। पीछे जोमेटो का फूड बॉक्स रखा होता है। ऑनलाइन खाना मंगाने वाले जब देखते हैं कि फूड डिलेवरी बॉय एक…
 21 April 2025
अगर आप एमपी नगर और आसपास के इलाकों में पैदल चलकर आते-जाते हैं, तो सतर्क हो जाइए। क्षेत्र में मोबाइल झपटमार गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। महज…
 21 April 2025
मप्र में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने के खिलाफ लगाई गई 52 ट्रांसफर पिटीशन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इन याचिकाओं को एमपी हाईकोर्ट से सुप्रीम…
 21 April 2025
भोपाल में खेलते-खेलते लापता हुए दो मासूम बच्चे देर रात आनंद नगर चौकी के पास मिल गए। 7 साल के लड़के और 3 साल की लड़की के लापता होने से…
 21 April 2025
मध्यप्रदेश सरकार की विज्ञान मंथन यात्रा के तहत चुने गए बच्चों को देश की बड़ी-बड़ी वैज्ञानिक प्रयोगशालाएं और संस्थान दिखाए जाते हैं, ताकि वे किताबों से बाहर निकलकर असली विज्ञान…
Advertisement