दानिश कनेरिया ने प्रोटेस्ट को सर्कस बताया
मैच फिक्सिंग के लिए बैन झेल चुके पाकिस्तान क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने छात्रों के प्रोटेस्ट को सर्कस बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैं परेशान हूं क्योंकि भारत में हर विरोध प्रदर्शन का तरीका एक जैसा ही लगता है। 1. भगवान राम को अपशब्द कहना। 2. भारत माता को अपशब्द कहना। 3. पीएम मोदी को अपशब्द कहना। 4. पीएम मोदी की दिवंगत मां को अपशब्द कहना। 5. ब्राह्मणों को अपशब्द कहना। 6. हिंदुत्व को अपशब्द कहना।'टेस्ट में पाकिस्तान के सबसे सफल स्पिनर कनेरिया ने आगे लिखा, 'कोई चर्चा नहीं। कोई समाधान नहीं। सिर्फ नारे, अपशब्द और अफरा-तफरी। विपक्ष को शायद यह गलतफहमी है कि एक दिन वे भारत में भी नेपाल जैसे हालात पैदा कर पाएंगे। अमेरिका के साथ अभी कोई ट्रेड डील भी साइन नहीं हुई है, लेकिन कुछ किसान अभी से दिल्ली को ब्लॉक करने के लिए तैयार हैं। यह सब एक तमाशा बनता जा रहा है। कोई देश कैसे तरक्की कर सकता है, जब इतने सारे लोग पहले विरोध करने और बाद में तथ्यों की जांच-पड़ताल करने को तैयार हों?'
दानिश कनेरिया पर हिंदू होने की वजह से पाकिस्तान टीम में भेदभाव होता था। उन्होंने पूर्व पाकिस्तान कप्तान शाहिद अफरीदी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। कनेरिया ने आरोप लगाया कि पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी उन पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाते थे और उनके साथ खाना तक नहीं खाते थे।











