स्टुअर्ट ब्रॉड ने ओली पोप के LBW पर उठाए सवाल, उनके ही साथी खिलाड़ी ने ले लिए मजे

स्टुअर्ट ब्रॉड ने ओली पोप के LBW पर उठाए सवाल, उनके ही साथी खिलाड़ी ने ले लिए मजे
राजकोट: तीसरे टेस्ट में ओली पोप के आउट होने पर सवाल उठाने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड को इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने करारा जवाब दिया। 26 वर्षीय पोप को मैच के दूसरे दिन 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने एलबीडब्ल्यू किया था। अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था लेकिन भारत को डीआरएस की वजह से सफलता मिल गई। ओली पोप आउट दिए जाने के बाद थर्ड अंपायर के फैसले से खुश नजर नहीं आ रहे थे।
Advertisement