Select Date:

प्रचंड के कालापानी ऑफर पर नेपाली संसद में संग्राम, चीन के 'गुलाम' ओली ने भारत के खिलाफ उगला जहर

Updated on 06-06-2023 07:30 PM
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड की भारत यात्रा के बाद सोमवार को नेपाली संसद में सांसदों के बीच संग्राम हो गया। संसद में बहस के दौरान प्रचंड और विपक्षी नेता पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। चीन के इशारों पर नाचने वाले ओली ने प्रचंड के भारत दौरे और कालापानी सीमा विवाद को सुलझाने के लिए जमीन के अदला बदली करने की योजना पर तीखा हमला बोला। ओली ने कहा कि जमीन की अदला बदली का सवाल ही नहीं उठता है। इससे पहले ओली के प्रधानमंत्री रहने के दौरान कालापानी विवाद अपने चरम पर पहुंच गया था। ओली ने चीनी राजदूत के इशारे पर नेपाल का नया नक्‍शा जारी करके उसे नेपाली हिस्‍सा करार दे दिया था।

केपी ओली ने कहा कि भारत की सेना हमारी नेपाली जमीन के अंदर आधारभूत ढांचे बना रही है। वे महाकाली नदी के चारों ओर बंकर बना रहे हैं लेकिन हम या तो बहुत संभलकर बयान दे रहे हैं या फिर हम बोल ही नहीं रहे हैं। प्रधानमंत्री प्रचंड ने दिल्‍ली में हमारे लिए जरूरी मुद्दे और चिंताओं को उठाया ही नहीं। ओली ने नेपाल में भारत की कंपनियों को ही पनबिजली परियोजना दिए जाने पर भी सवाल उठाया। चीन की ओर इशारा करते हुए उन्‍होंने कहा कि क्‍यों कुछ देशों को इससे दूर रखा जा रहा है।

'प्रचंड को भारत में नहीं मिला सम्‍मान'


ओली ने दावा किया कि नेपाली प्रधानमंत्री का भारत में सम्‍मान तक नहीं किया गया। उन्‍होंने कहा कि प्रचंड और मोदी के बीच जो भी समझौता हुआ है, उसमें कुछ भी नया नहीं है। ओली ने भारतीय बहुओं को नागरिकता का अधिकार दिए जाने के कानून पर भी सवाल उठाए और कहा कि भारत दौरे से ठीक पहले अचानक इस कानून को नेपाली राष्‍ट्रपति ने मंजूरी क्‍यों दे दी। यूएमएल के नेता ओली ने कहा कि यह प्रचंड के राष्‍ट्रवाद पर सवाल उठाता है। ओली ने संसद में प्रचंड से कहा कि आपने भारत को बहुत कुछ दे दिया, इसके बदले में आपको केवल सिद्धांत में ही वापस मिला।

ओली ने भारत की नई संसद में लगे नक्‍शे पर भी निशाना साधा और कहा कि 'अखंड भारत' जैसी कोई चीज नहीं है। उन्‍होंने कहा कि हम अपने पड़ोसी देश के हाथों बहुत सी चीजें खोते जा रहे हैं। हमें अपने राष्‍ट्रीय हितों को लेकर कड़ाई से खड़ा होना होगा। हम भारत से कहने में फेल हुए हैं लेकिन हमें खड़ा होना होगा। ओली के इन बेबुनियाद आरोपों पर नेपाली पीएम प्रचंड ने भी करारा जवाब दिया। प्रचंड ने नेपाली संसद को बताया कि हमने भारत को साफ कह दिया है कि जब तब हम सीमा विवाद को नहीं सु्लझाते हैं, हमारे बीच रिश्‍ते सामान्‍य नहीं हो सकते हैं।

प्रचंड ने चुन-चुनकर ओली को दिया जवाब


प्रचंड ने कहा कि सीमा विवाद के बारे में मैंने अपना संदेश पीएम मोदी और अन्‍य नेताओं को दे दिया है। उन्‍होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत और नेपाल के बीच में सीमा के बारे में खुलकर बातचीत हुई है। प्रचंड ने जमीन की अदला बदली पर कहा कि मैंने यह आधिकारिक तौर पर प्रस्‍ताव नहीं दिया है। इस बारे में कोई भ्रम नहीं है। हमने पहले ही कहा है कि कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा नेपाल का हिस्‍सा हैं। नेपाली पीएम ने कहा कि मेरी भारत यात्रा पूरी तरह से सफल और लाभदायक रही है। पीएम मोदी ने सीमा विवाद को सुलझाने का वादा किया है। नागरिकता के मुद्दे पर उन्‍होंने कहा कि यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है। ऐसे में इस पर विचार की जरूरत नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के अनुसार आज से भारत-पाकिस्तान के बीच बना अटारी बॉर्डर पूरी तरह से…
 30 April 2025
पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत उसके खिलाफ अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार देर रात…
 30 April 2025
पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बयान से हटाने के लिए दबाव बनाया था।…
 30 April 2025
कनाडा में लिबरल पार्टी के मार्क कार्नी प्रधानमंत्री बन रहेंगे। आम चुनाव में उनकी पार्टी ने 343 में से 169 सीटें जीती हैं। ये 172 सीटों के बहुमत के आंकड़े…
 30 April 2025
अमेरिका की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के साउथ एशिया इंस्टीट्यूट में हाल ही में पाकिस्तान कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें पाकिस्तान वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब और अमेरिका में…
 29 April 2025
टोरंटो: कनाडा संसदीय चुनाव में खालिस्तानियों को बहुत बड़ा झटका लगा है। खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता जगमीत सिंह चुनाव हार गये हैं। जगमीत सिंह ही वो नेता हैं, जिनकी वजह से पूर्व…
 29 April 2025
बीजिंग: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान युद्ध के मुहाने पर हैं। आशंका है कि परमाणु शक्ति वाले दोनों देश जंग में फंस सकते हैं। लिहाजा पाकिस्तान ने अपने 'हर मौसम…
 29 April 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपनी सरकार के भारत से शिमला समझौते रद्द करने के फैसले पर असहमति जताई है। पीपीपी चेयरमैन बिलावल ने भारत के…
 29 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिकी नौसेना का F/A-18E सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान सोमवार को लाल सागर में गिर गया। यह हादसा तब हुआ, जब इस जेट को विमानवाहक पोत हैरी एस ट्रूमैन पर…
Advertisement