हालांकि, इस मैच के रिजल्ट से अधिक जोफ्रा आर्चर और शाकिब मोहम्मद की ओर से लिए गए टीम हैट्रिक की हो रही है। इन दोनों ने मिलकर स्लॉग ओवर्स में लगातार 3 गेंदों में 3 विकेट झटके और पूरे स्टेडियम को अपने यॉर्कर से हैरान कर दिया। पहले आर्चर ने 2 विकेट चटकाए तो अगले ही ओवर की पहली गेंद पर शाकिब ने विकेट लिया।
18वें ओवर की 5वीं गेंद: जोफ्रा आर्चर की तेज तर्रार यॉर्कर सीन एबॉट का स्टंप ले उड़ा। 141 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद थी। एबॉट पूरी तरह से चूक गए। गेंद कितनी सटीक और तेज थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्टंप हवा में गोते लगाने लगा। वह इस तरह 4 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। क्लीन बोल्ड।
18वें ओवर की आखिरी गेंद: खतरनाक यॉर्कर के लिए मशहूर जोफ्रा आर्चर की अगली गेंद उससे भी खतरनाक थी। नए बल्लेबाज बार्टलेट को इस तरह की गेंद की उम्मीद नहीं थी। चढ़ी हुई गेंद की लाइन बार्टलेट ने पूरी तरह से मिस की। क्लीन बोल्ड। ऑस्ट्रेलियाई खेमा पूरी तरह से अवाक था। किसी को भी इस तरह से लगातार यॉर्कर को उम्मीद नहीं थी और ऐसा करना किसी गेंदबाज के लिए आसान भी नहीं होता है।

19वें ओवर की पहली गेंद: शाकिब मोहम्मद ने धमाकेदार बैटिंग के लिए मशहूर ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का भी स्वागत नए ओवर की पहली गेंद पर तीखी यॉर्कर से किया। ग्रीन को कोई अंदाजा नहीं था। स्टंप उड़ चुका था। वह 13 बनाकर आउट हो चुके थे। इस तरह से लगातार तीन गेंदों में 3 विकेट गिरे। यह टीम हैट्रिक हुई, लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से 28 रनों से हार गया।