अडानी टोटल
अडानी टोटल का शेयर 14.26 फीसदी या 91.85 रुपये की बढ़त के साथ 736 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया है। इस शेयर का 52 वीक हाई लेवल 3,998 रुपये है।
अडानी एनर्जी सोल्यूशंस
अडानी एनर्जी का शेयर 6.67 फीसदी या 57.90 रुपये की बढ़त के साथ 926 रुपये पर ट्रेड करता दिखा है। इस शेयर का 52 वीक हाई लेवल 3,000 रुपये है।
अडानी एंटरप्राइजेज
अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर बुधवार को 0.76 फीसदी या 18.30 रुपये की बढ़त के साथ 2442 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 4,189 रुपये है।
अडानी पोर्ट्स
अडानी पोर्ट्स का शेयर बुधवार को 0.44 फीसदी या 3.65 रुपये की बढ़त के साथ 841.45 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई लेवल 912.05 रुपये है।
अडानी पावर
अडानी पावर का शेयर बुधवार को 1.95 फीसदी या 8.70 रुपये की बढ़त के साथ 454.50 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने आज कारोबार के दौरान 470.90 रुपये का नया 52 वीक हाई बनाया है।
अडानी ग्रीन
अडानी ग्रीन का शेयर आज 2.80 फीसदी या 29.50 रुपये की बढ़त के साथ 1081.95 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस शेयर का 52 वीक हाई 2,185 रुपये है।
अडानी विल्मर
अडानी विल्मर का शेयर 2.86 फीसदी या 9.95 रुपये की बढ़त के साथ 358.40 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया है। इस शेयर का 52 वीक हाई लेवल 668 रुपये है।











