बकवास बंद करो... हार से बौखलाए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान के जहरीले बोल पर हरभजन सिंह ने खूब लताड़ा
गयाना: टीम इंडिया ने 2024 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचने के अपने 10 साल के सूखे को तोड़ दिया। भारत की शानदार जीत ने पूरी दुनिया में भारतीय क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर दौड़ा दी। हर गली-मोहल्ले में भारतीयों ने इस उपलब्धि का जश्न मनाया। हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को भारत के फाइनल में पहुंचने के पीछे साजिश दिखाई दे रही थी। उन्होंने कहा कि गयाना भारतीय टीम के लिए एक बेहतरीन मैदान था, इसलिए यह परिणाम आया। इस पर भारत के महान खिलाड़ी हरभजन सिंह ने वॉन को खूब लताड़ा।











