भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक जगह पर मकान निर्माण के लिए रखा लोहे का सरिया चोरी हो गया था। उसे पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। बरामद किया गए सरिया करीब 75 हजार रुपये कीमत का है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
चौकीदार ही निकला चोर
शाहपुरा पुलिस के मुताबिक विकास वीरानी 57 वर्षीय शाहपुरा में मकान का निर्माण करवा रहे हैं। इसमें लोहे का सरिया रखा था, उसे अज्ञात चोर चुराकर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चौकरीदार मन्नू रजक, उसके साथी गोपाल पंथी व चोरी का सारिया खरीदने वाले अमित पाटिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें आरोपितों ने चोरी करना कबूल कर लिया। आरोपितों ने लोडिंग आटो में भरकर सामान चोरी करवाया था। बाद में पुलिस ने पूरा सामान बरामद कर लिया।
बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
उधर, बिलखिरिया के कोकता बायपास पर बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के समय वह घर से फैक्ट्री जा रहा था। मृतक की पहचान 51 वर्षीय मनोज सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टीआइ बिलखिरिया कुंवर सिंह ने बताया कि मनोज सोनी पारस सिटी कालोनी रायसेन रोड एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे। बुधवार सुबह वह घर से नौकरी पर जा रहे थे। कोकता बाइपास पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उस वाहन की तलाश सीसीटीवी से की जा रही है। मनोज की एक बेटी जो कालेज में पढाई करती है। बाकी हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है











