शनिवार को भी खुले रहेंगे शेयर बाजार, जान लीजिए क्यों?

शनिवार को भी खुले रहेंगे शेयर बाजार, जान लीजिए क्यों?
नई दिल्ली: शेयर बाजार में ट्रेडिंग (Stock Market Trading) करने वालों के लिए बड़ी खबर है। शेयर बाजार में अगले हफ्ते शनिवार को भी कारोबार होगा। आमतौर पर स्टॉक मार्केट में शुक्रवार को कारोबारी सप्ताह का अंतिम दिन होता है। बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहता है। लेकिन इस बार शनिवार को छुट्टी के दिन भी बाजार खुला रहने वाला है। दरअसल शनिवार यानी 18 मई को भी स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग (Saturday Trading Session) के लिए खुला रहने वाला है। इस दिन डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग होगी। NSE की तरफ से यह टेस्टिंग इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में की जाएगी। इस दौरान डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विच-ओवर किया जाएगा। किसी आपात स्थिति के दौरान प्राथमिक ‘डेटा सेंटर’ के उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे और परिचालन को बहाल करने के लिए ‘डिजास्टर रिकवरी साइट’ का उपयोग किया जाता है।
Advertisement