सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 गिरावट के साथ बंद हुए। एचसीएल का शेयर 10.76 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप करीब 40,000 करोड़ रुपये गिर गया। इन्फोसिस और टीसीएस में भी करीब 3 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर भी 1 फीसदी से भी ज्यादा लुढ़क गए। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और इटरनल में तेजी रही।
कितने शेयर चढ़े, कितने फिसले
ब्रॉडर मार्केट्स का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्सेज से बेहतर रहा। निफ्टी मिडकैप में 0.19 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.13 फीसदी तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा गिरावट आई। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी ऑटो में भी गिरावट रही। इस बीच रुपया 0.3% गिरावट के साथ 93.7925 रुपये पर आ गया। पिछले सत्र में यह 93.50 पर बंद हुआ था।बाजार का हाल
- शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 757 अंक लुढ़का
- एचसीएल टेक के शेयरों में 10 फीसदी से ज्यादा गिरावट
- ट्रंप ने ईरान में एकतरफा सीजफायर बढ़ाने की घोषणा की
- हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और इटरनल में तेजी











