नई ऊंचाईयों पर बाजार
आज बंपर तेजी के बीच शेयर बाजार नई ऊंचाईयों पर पहुंच गया है। शेयर बाजार आज खुलने के साथ ही 2050 अंक उछलकर 76,018 के नए शिखर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी में भी शानदार तेजी देखी जा रही है। पिछले सप्ताह शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा था। इसके बाद भी आज बाजार ने अपना नया ऑल टाइम हाई बनाया है।पिछले सप्ताह रही थी गिरावट
शेयर बाजार में पिछले सप्ताह गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि शेयर बाजारों में पिछले पांच सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को थम गया था। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच बैंकों और पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में खरीदारी आने से सेंसेक्स 75 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 75.71 अंक यानी 0.10 प्रतिशत बढ़कर 73,961.31 पर बंद हुआ था।कारोबार के दौरान यह 74,478.89 अंक के ऊपरी और 73,765.15 अंक के निचले स्तर पर भी रहा था। इस तरह सूचकांक में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी गिरावट के दौर से उबरने में सफल रहा था और 42.05 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 22,530.70 अंक पर बंद हुआ था।











