छप्परफाड़ तेजी के साथ रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा शेयर बाजार, पहली बार सेंसेक्स 71800 और निफ्टी 21500 के पार
Updated on
20 Dec 2023, 02:10 PM
नई दिल्ली: साल 2023 के अंतिम महीने में शेयर बाजार तेज रफ्तार से भाग रहा है। बुधवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने तेज छलांग लगा दी है। सेंसेक्स 72000 की ओर तेजी से बढ़ रहा है। बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स 71800 अंक के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी पहली बाक 21550 अंक को पार कर गया। बुधवार को सेंसेक्स 400 अंकों तक उछला। FMCG और IT सेक्टर में जबरदस्त तेजी की बदौलत सेंसेक्स खुलते ही 400 अंकों तक चढ़कर 71,800 के संतर पर पहुंच गया। वहीं Nifty50 अब तक के सबसे हाई मार्क 21,550 पर पहुंच गया।