Select Date:

शेयर बाजार में रेकॉर्ड तेजी! सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा उछला, निवेशकों को हुआ बंपर मुनाफा

Updated on 28-03-2024 01:58 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज सुबह से ही शानदार तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स सुबह साढ़े ग्याहरा बजे के करीब 800 अंक उछलकर 73,777.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 342.48 अंक चढ़कर 73,338.79 अंक पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी 240 अंक बढ़कर 22,362.65 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड और इंफोसिस के शेयर मुनाफे में रहे हैं। वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स के शेयर में गिरावट आई है। शेयर बाजार में तेजी के बीच आज बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया है। इससे पहले कल यानी 27 मार्च 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 3,83,64,900.22 करोड़ रुपये था। आज बीएसई सेंसेक्स पर लिस्टेड 30 कंपनियों में से 23 ग्रीन जोन में हैं। बीएसई पर आज 2239 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 1589 शेयर मजबूत दिखाई दे रहे हैं। आज बैंकिंग, फार्मा और आईटी शेयरों में ज्यादा उछाल देखा जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2024
नई दिल्ली: दुनियाभर में सेमीकंडक्टर चिप की मांग तेजी से बढ़ रही है और सरकार इस मौके के फायदा उठाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसके लिए सरकार…
 29 April 2024
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी सोने-चांदी की कीमतों में आने वाले समय में और गिरावट देखने को मिल सकती है। अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव कम हो रहे हैं।…
 29 April 2024
नई दिल्ली: मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) ने हाल में एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें भारत की तुलना नॉर्थ कोरिया से करते हुए कहा गया था कि मोदी राज…
 29 April 2024
नई दिल्ली: अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे फटाफट अभी से निपटा लें। अप्रैल का महीना खत्म होने में अभी कुछ दिन ही बचे हैं। इसके बाद…
 29 April 2024
नई दिल्ली: मुंबई का डब्बावाला सिस्टम पूरी दुनिया में मशहूर है। मुंबई में डब्बावाले अपने ग्राहकों को लेकर इतने समर्पित होते हैं कि वह किसी भी मुश्किल की परवाह नहीं करते…
 29 April 2024
नई दिल्ली: बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड (Patanjali Foods Ltd) का शेयर आज मार्केट खुलते ही करीब 31 रुपये चढ़ गया। बीएसई पर शुरुआती कारोबार में यह…
 27 April 2024
नई दिल्‍ली: कई भारतीय अरबपति अपने परिवार के सदस्यों की मदद से अपने कारोबारी साम्राज्य को चलाते हैं। उन्होंने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने बच्चों को कंपनियों में लगाया है।…
 27 April 2024
नई दिल्‍ली: मुकेश अंबानी भारत के सबसे दौलतमंद व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 9,63,725 करोड़ रुपये है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन हैं। RIL देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसका…
 27 April 2024
नई दिल्‍ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.28 अरब डॉलर घटकर 640.33 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।…
Advertisement