मुंबई: लगातार 11 सत्र तक ग्रीन जोन में रहने के बाद सोमवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक लाल रंग में कारोबार कर रहे थे। इनमें निफ्टी पीएसयू बैंक सूचकांक सबसे अच्छा सेक्टोरल इंडेक्स था जबकि निफ्टी आईटी सूचकांक टॉप लूजिंग सेक्टर था।
बीएसई सेंसेक्स लगभग 98 अंक या 0.14% नीचे 67,740 पर और एनएसई निफ्टी -50 इंडेक्स लगभग 20 अंक या 0.10% ऊपर 20,172.40 पर कारोबार कर रहा है। बीएसई पर सोमवार को 1,815 शेयरों में तेजी आई, 1203 शेयरों में गिरावट आई और 150 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
भारतीय शेयर बाजारों ने फेवरेबल लोकल माइक्रो इकोनोमिक फैक्टर्स से लाभ उठाते हुए ग्लोबल इक्विटी की तुलना में मजबूत प्रदर्शन किया है। हालांकि, चालू माह में, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में पुनरुत्थान और दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण विदेशी निवेशक सक्रिय रूप से बिकवाल हैं। कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि ने मुद्रास्फीति के दबाव के बारे में चिंता बढ़ा दी है, जिससे संभावित रूप से केंद्रीय बैंकों को ब्याज दरें बढ़ानी पड़ सकती हैं। यह, बदले में, वैश्विक स्तर पर आर्थिक चुनौतियों को बढ़ा सकता है।
आज के टॉप गेनर्स एवं टॉप लूजर्स:
आज एमएंडएम, एचडीएफसी लाइफ और सिप्ला आज निफ्टी में टॉप गेनर्स रहे, जबकि हिंडाल्को, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस सेंसेक्स में टॉप गेनर्स रहे। ब्रॉडर मार्केट में सूचकांकों में मिला-जुला कारोबार हुआ। बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में क्रमशः 0.05% की गिरावट और बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 0.23% की बढ़ोतरी हुई। शीर्ष मिडकैप गेनर्स इंडियन ओवरसीज बैंक और यूको बैंक हैं जबकि शीर्ष स्मॉलकैप गेनर्स केआईओसीएल और बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन हैं।
18 सितंबर, 2023 को, बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण लगभग 323 लाख करोड़ रुपये है। साथ ही 129 स्टॉक 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर और 18 स्टॉक 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए।
आज अपर सर्किट में बंद पेनी स्टॉक की सूची इस प्रकार है। आगामी सत्रों के लिए इन शेयरों पर नजर रख सकते हैं।











