एंट्री पर भगवान की मूर्तियां, लग्जरी स्विमिंग पूल... गरीबी से जूझे रिंकू सिंह का बंगला तो देखिए
Updated on
15 Nov 2024, 02:25 PM
रिंकू सिंह वैसे तो आईपीएल में 2017 सीजन से हिस्सा ले रहे थे। लेकिन 2023 सीजन ने उनका जीवन बदलकर रख दिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ केकेआर को लगातार 5 छक्के मारकर उन्होंने जीत दिलाई। इसके बाद रिंकू का नाम हर तरफ छा गया। उन्हें टीम इंडिया में एंट्री मिली और 55 लाख के खिलाड़ी को केकेआर ने 13 करोड़ में रिटेन किया है।रिंकू सिंह ने खरीदा नया बंगला
भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज रिंकू सिंह ने नया बंगला खरीदा है।
रिंकू का नया बंगला कहां?
बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू ने अपना बंगला अलीगढ़ में खरीदा है।
घर की कीमत कितनी?
रिंकू सिंह के नए घर की कीमत 3 करोड़ और 50 लाख रुपये है।'
रिंकू ने दिया हाउट टूर
रिंकू ने अपने नए घर का हाउट टूर दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।