आंकड़े बताते हैं दो अलग कहानियां, हेड टू हेड में भारत आगे तो टी20 विश्व कप में मामला बिल्कुल अलग
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार की चैंपियन टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में है। टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड का दूसरा फाइनल होगा। टीम को अभी तक अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार मिली थी।
टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने भारत में आकर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। भारत ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था। 5 मैचों की सीरीज में 6 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना था। भारत ने आखिरी मैच में 271 रन ठोक दिए थे।











