राज्य सायबर पुलिस जोन जबलपुर ने पश्चिम बंगाल से आरोपियों को पकड़ा, गैस एजेंसी देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी

राज्य सायबर पुलिस जोन जबलपुर ने पश्चिम बंगाल से आरोपियों को पकड़ा, गैस एजेंसी देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी

जबलपुर । राज्य सायबर पुलिस जोन जबलपुर ने आरोपी अनिरबन मैती एवं रिपी सिंह को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है ।आरोपीगण अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गैस एजेंसी देने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करते थे। इसी तरह सिम बंद होने की बात कहकर भी धोखाधड़ी करने वालों को भी साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

क्या है पूरा मामला

केस 1

 साइबर पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जुलाई 2020 में पीड़ित को अज्ञात व्यक्ति बनकर गैस एजेंसी की डीलरशिप देने के नाम पर चार लाख नब्बे हजार रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी की थी जिसके संबंध में शिकायत दर्ज की गई थी। पीड़ित द्वारा 16 जनवरी 2020 को वेबसाइट www.lpgvitarakchayan.in पर जाकर गैस एजेंसी लेने के लिये फार्म भरा, जो कि 19 जनवरी को गैस एजेंसी डीलरशिप में रजिस्ट्रेशन सफल होने का ईमेल प्राप्त हुआ। मेल पर अप्रूवल फार्म भेजा। इसके बाद से पीड़ित की आरोपों से बातचीत शुरु हो गई। जाँच पर पाया गया कि पीड़ित से भारत गैस एजेंसी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर झांसा देकर आरोपियों द्वारा विभिन्न प्रकार की सेवाओं जैसे रजिस्ट्रेशन फीस, केवायसी फीस, एन.ओ.सी., एग्रीमेन्ट, लाईसेन्स, सिलेन्डर स्टोरेज के नाम पर अलग अलग बैंक खातों पर राशि जमा करवायी गयी।

केस 2

डाक्यूमेंट अपडेट का कहकर धोखाधड़ी-

इसी प्रकार उपरोक्त आरोपियों द्वारा अज्ञात व्यक्ति बनकर फोन पर स्वयं को बीएसएनएल कंपनी का कर्मचारी बताकर सिम बंद होने का कहकर डाक्यूमेंट अपडेट के नाम पर लिंक भेजकर पीड़ित से 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गयी।

पश्चिम बंगाल के है दोनों आरोपी –

उपरोक्त मामलों में सायबर पुलिस ने आरोपी अनिरबन मैती उम्र 30 वर्ष निवासी भगवनपुर पुरवा मेदनीपुर (पश्चिम बंगाल) एवं आरोपी रिपी सिंह आर सरानी जिला कोलकाटा (पश्चिम बंगाल) से कुल मिलाकर नगद 40 हजार रुपये एवं दो मोबाइल फोन व दस्तावेज जप्त किये गये। प्रकरण की विवेचना जारी है  बचे हुए आरोपीगण एवं राशि की बरामदगी की जा रही हैं।

आरोपियों को पकड़ने में प्रमुख भूमिका– आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रमुख रूप से निरीक्षक आर.डी. कानवा, निरीक्षक निलेश अहिरवार, उप निरीक्षक हेमंत पाठक, उप निरीक्षक मनीष उपाध्याय, आर. विमल की भूमिका उल्लेखनीय है।

 

Advertisement