भारत के सबसे बड़े पोकर प्लेटफॉर्म पोकरबाज़ी ने हाल ही में ‘बाज़ी मिलियन्स’ का पहला एडिशन पेश किया है। यह बदलाव लाने वाला एक टूर्नामेंट है, जिसमें टॉप 200 रैंक धारकों के लिये पे-आउट का गारंटीड इंतजाम है। 1 जून से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 9 जून तक चलेगा। इसमें पेशेवर और नये पोकर प्लेयर्स टॉप में आने के लिये मुकाबला करेंगे। इस पोकर टूर्नामेंट में टॉप 25 रैंक वालों में से हर एक को 10 लाख रुपए का गारंटीड पेआउट मिलेगा, जैसा कि पहले कभी नहीं हुआ है। बाज़ी मिलियन्स भारत में पोकर टूर्नामेंट की संस्कृति को आगे बढ़ाने और बनाने के लिये पोकरबाज़ी की एक नई उपलब्धि दर्शाता है।
बाज़ी मिलियन्स की पेशकश पर अपनी बात रखते हुए, बाज़ी गेम्स के सीईओ और फाउंडर नवकिरण सिंह ने कहा, "पोकरबाज़ी की शुरूआत से ही, हम लगातार अपना सबसे अच्छा प्रयास कर रहे हैं कि कैसे अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर पोकर खिलाडि़यों को असाधारण मूल्य प्रदान कर सकें। बाज़ी मिलियन्स भारत की पोकर कम्युनिटी में लगातार कुछ ना कुछ नया करते रहने के लिये हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
यह टूर्नामेंट टॉप 200 प्लेयर्स को अनोखे तरीके से इनाम देता है। इस तरह बाज़ी मिलियन्स प्लेयर्स के लिये अपने तरह का नया अनुभव बन जाता है। टूर्नामेंट में 1 से 25 तक की रैंक लाने वाले प्रत्येक प्लेयर को 10 लाख रुपए, 26 से 50 रैंक वालों को 5 लाख रुपए, 51 से 75 वालों को 2 लाख रुपए, 76 से 100 वालों को 1 लाख रुपए और 101 से 200 रैंक वालों को 50 हजार रुपए तक के गारंटीड पेआउट दिए जाएँगे। प्लेयर्स पोकरबाज़ी एप्लीकेशन पर खुद को रजिस्टर करके आप भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते हैं।











