Select Date:

डिक्की कार्यालय में जेम पर केंद्रित स्टेकहोल्डर कंसलटेटिव मीटिंग हुई आयोजित

Updated on 27-12-2024 09:23 AM

भोपाल । जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस) पर केंद्रित स्टेकहोल्डर कंसलटेटिव मीटिंग गुरुवार को डिक्की कार्यालय में आयोजित की गई इस अवसर पर डिक्की मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अनिल सिरवैया और जेम के उप संचालक सुमित शर्मा ने जेम पर व्यापार कर रहे उद्यमियोंव्यापारियों और युवाओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं को समझा। साथ हीभारत सरकार द्वारा लागू नई नीतियों के बारे में जानकारी दी। सुमित शर्मा ने कहा कि जेम और डिक्की के बीच हुए समझौते (एमओयू) के तहतएससी-एसटी उद्यमियों और युवाओं को जेम पर ऑनबोर्ड कराकर शासकीय खरीद प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। डॉ. अनिल सिरवैया ने कहा कि मध्यप्रदेश में अधिक से अधिक एससी-एसटी उद्यमियों और व्यापारियों को जेम प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए भटकने वाले युवाओं को जेम की ट्रेनिंग देकर उन्हें कंसलटेंसी सेवाओं और ट्रेडिंग के लिए सक्षम बनाया जा रहा है। डिक्की का उद्देश्य हर जिले में जेम प्लेटफॉर्म पर व्यापार करने वाले कम से कम 10 नए सेलर तैयार करना है। युवाओं को जेम के माध्यम से सरकारी खरीद प्रणाली से परिचित कराने के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। डिक्की मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष पंकज पाटिल ने बताया कि आने वाले दिनों में सभी जिलों में जेम प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए प्रशिक्षण और कंसलटेटिव मीटिंग्स आयोजित की जाएंगी।

इन विषयों पर हुई चर्चा :

  • जेम के जरिए सरकारी बाजार तक पहुंच बनाने के तरीकों पर चर्चा।
  • व्यापार में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर मंथन।
  • जेम पर खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियम लागू।
  • बिड डॉक्यूमेंट में किसी भी तरह की मनमानी पर सख्त रोक।
  • जेम प्लेटफॉर्म पर वर्तमान में 11,306 उत्पाद और 332 सेवा श्रेणियां उपलब्ध।
  • अब तक ₹11.41 लाख करोड़ का व्यापार जेम के माध्यम से हो चुका है।
  • प्रोफाइल अपडेट और प्रोडक्ट कैटलॉग के बिना व्यापार में आने वाली मुश्किल।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
नई दिल्‍ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जल्द ही कुछ देशों के साथ व्यापार समझौता होने के संकेत दिए हैं। इससे उन देशों को राहत मिलेगी जो अमेरिका के ऊंचे टैक्स से बचना…
 06 May 2025
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज भारी उछाल देखी जा रही है। सुबह बाजार खुलते ही बैंक का शेयर करीब 10% तक उछल गया। बीएसई पर इसकी कीमत…
 29 April 2025
नई दिल्‍ली: भारत में आजकल फटाफट सामान पहुंचाने की होड़ है। आप 10 मिनट से भी कम समय में किराने का सामान, स्नैक्स और यहां तक कि पालतू जानवरों का…
 29 April 2025
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
 29 April 2025
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट में काफी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच देश की सबसे…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…
 29 April 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 314 अंक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में इसमें 400 अंक से अधिक तेजी आ…
Advertisement