भोपाल। प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार 16 सितम्बर को दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को राजधानी में आयोजित एक समारोह में वर्ष 2021-22 के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। इन प्रतिभाओं को एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी और लाइफटाइम अचीवमेंट जैसे पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसी समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज खेलो एमपी यूथ गेम्स के लोगो और मेस्कट को भी लांच करेंगे। साथ ही वे खेलो इंडिया स्माल सेंटर्स का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में टीटी नगर स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे खेल अंलकरण समारोह का आयोजन होगा।
ये होंगे पुरस्कार से सम्मानित (वर्ष 2021 के लिए)
एकलव्य पुरस्कार- अंशिका कनौजिया साफ्टेनिस भोपाल, शिखा चौहान क्याकिंग-कैनोइंग इंदौर, पूजा कुश्ती देवास, श्रुति सरवैया वूशु अशोकनगर, अर्जुन ठाकुर शूटिंग होशंगाबाद, कन्या नैय्यर तैराकी इंदौर, इकराम अली खान एथलेटिक्स विदिशा, गोपाल ठाकुर रोइंग देवास, सिद्धी छतवानी शूटिंगबॉल भोपाल।
विक्रम पुरस्कार - आध्या तिवारी सॉफ्टटेनिस नर्मदापुरम, एनी जैन तैराकी इंदौर, आरती नाथ क्याकिंग-केनोइंग धार, मनीषा कीर शूटिंग भोपाल, सुदिप्ती हजेला घुड़सवारी इंदौर, श्रेयांशी परदेशी बैडमिंटन इंदौर, नैन्सी जैन खो-खो जबलपुर, कंचन ज्योति दीक्षित कबड्डी इंदौर, राबिनी चौहान सॉफ्टबाल देवास, पूनम शर्मा जूडो भोपाल, रोहित बाजपेई योगा इंदौर, भगवान सिंह कुशवाह साहसिक खेल भोपाल, रत्नेश पाण्डे साहसिक खेल सतना।
विश्वामित्र पुरस्कार - परितोष शर्मा कराते ग्वालियर, विनय प्रजापति कुश्ती भोपाल, मोहन लाल बम्बोरिया मल्लखम्ब उज्जैन।
स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार - मुजाहिद बैग मल्लखम्ब उज्जैन।
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार- बलबीर सिंह कुशवाह टेबल-टेनिस, क्याकिंग-केनोइंग, कैनो-स्लालम एवं ड्रेगनबोट।
वर्ष-2022 के लिए ये होंगे पुरस्कृत
विश्वामित्र पुरस्कार - रश्मि मालवीय बैडमिंटन भोपाल।
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार- अनिल धूपर टेनिस इंदौर।











