अब साउथ अफ्रीका का वर्ल्ड कप में अगला मैचच नीदरलैंड्स से मंगलवार यानी 17 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के साथ है। नीदरलैंड्स अब तक वर्ल्ड कप में खेले गए 2 में से एक भी मैच नहीं जीत पाई। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ उलटफेर करने के लिए जरूर देखेंगे। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि इस रोमांचक मैच में धर्मशाला का मौसम कैसा रहने वाला है।
मंगलवार को कैसा होगा धर्मशाला में मौसम का मिजाज?
आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। मंगलवार को धर्मशाला में बारिश की काफी ज्यादा संभावना है। वेदर डॉट कॉम के मुताबिक, 17 अक्टूबर को अधिकतम तापमान धर्मशाला में 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस। 75 प्रतिशत ह्यूमिडिटी देखने को मिलेगी। वहीं 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके अलावा 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे, इस बात की भी पूरी आशंका है। ऐसे में बारिश मैच का मजा भी किरकिरा कर सकती है।

मैच के लिए ऐसी हैं दोनों टीमें-
दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डिकॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, रासी वान डेर डुसेन , लिज़ाद विलियम्स।
नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओडोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरू, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रेयान क्लेन, वेस्ली बारेसी, साकिब जुल्फिकार , शारिज अहमद और साइब्रांड एंजेलब्रेक्ट।