Select Date:

इंदौर में पिता ने लटकाई सोनम की उल्टी तस्वीर:पहली बार कैमरे पर बोले- डेढ़ महीने तक निकलने का मुहूर्त नहीं था, फिर भी शिलांग गए

Updated on 06-06-2025 02:06 PM

बच्चे नए जमाने के हैं। बिना किसी जानकारी के दोनों ने घूमने जाने का तय कर लिया। पूरी गलती बच्चों की है। शादी के बाद डेढ़ माह तक घर नहीं छोड़ते। मैंने अपने घर से विदाई के लिए 5 जून का मुहूर्त निकलवाया था। मुझे तो 21 मई की सुबह पता चला जब बेटा गोविंद हाथ में बैग लेकर सोनम को घर से लेकर जा रहा था। पूछा तो पता चला कि बेटी-दामाद कामाख्या देवी जा रहे हैं। इंदौर, भोपाल होते हुए दिल्ली से फ्लाइट है।

QuoteImage

यह कहना है इंदौर के राजा रघुवंशी के ससुर और सोनम के पिता देवीसिंह रघुवंशी का। देवीसिंह बाणगंगा के गोविंद कॉलोनी में रहते हैं। घटना के बाद से पहली बार वे कैमरे के सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि बेटी लापता है। अब तो कोई चमत्कार ही उसे बचा सकता है। उसके वापस आने की उम्मीद में ज्योतिषी से बात कर घर के बाहर बेटी की उल्टी तस्वीर भी लटकाई है।

कामाख्या देवी दर्शन के बाद कोई बच्चों के पीछे लग गया देवीसिंह रघुवंशी ने कहा कि कामाख्या माता मंदिर से कोई बच्चों के पीछे लग गया। बेटी ने हाथ में ब्रेसलेट, गले में मंगलसूत्र और कान में बाली पहनी थी। उसके पास करीब 35 से 40 हजार नकद थे। दामाद राजा ने भी सोने की चेन और अंगूठी पहनी थी। इतने जेवर और रुपए देखने के बाद किसी की भी नीयत खराब हो सकती है।

बच्चों ने कामाख्या माता मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद होटल में उन्हें एक व्यक्ति ने शिलांग जाने की बात कही। बस वहीं से उनके पीछे कोई लग गया। घटना के बाद से चाय की टपरी वाला भी गायब है, जिससे कॉफी को लेकर सोनम और राजा की कहासुनी हुई थी।

मेट्रोमोनियल साइट से हुआ था रिश्ता सोनम के पिता ने बताया कि वह बेटी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। काफी रिश्ते देखे। एक दिन उन्होंने बेटे गोविंद से कहा कि वह सोनम के लिए लड़का देखने गुना जा रहे हैं। तब बेटे ने बताया कि मेट्रोमोनियल साइट पर एक लड़का देखा है। बातचीत की तो परिवार ठीक लगा। राजा से मिले तो लड़का अच्छा था। रिश्ता तय हुआ, पत्रिका मिली तो दोनों की कुंडली में एक ही घर में मंगल थे। ज्योतिषी ने कहा सब ठीक है।

हमारा दिवाली के बाद शादी करने का मन था, लेकिन राजा के पिता का कहना था कि इतने दिन रोकते नहीं है। इसलिए शादी की तारीख जल्द निकाल ली। शादी के तीन दिन बाद वह सोनम को अपने घर लेकर चले गए। हम सोनम और राजा को लेकर 16 मई को एक शादी में उज्जैन गए थे। यहीं दोनों की बाहर जाने की प्लानिंग हुई होगी। जाने के एक दिन पहले राजा ने घर पर बताया था। इस दौरान राजा के परिवार ने जब ज्योतिषी से बात की थी तो उन्होंने खतरा बताया था। तब से ही मन विचलित सा हो रहा था। लेकिन फिर सोचा कि जितने लोगों के पास जाएंगे, उतनी बातें होंगी। इसलिए भगवान के भरोसे घर बैठे रहे। अब इतनी बड़ी घटना हो गई।

घर के बाहर लटकाई बेटी की उल्टी तस्वीर सोनम के पिता देवीसिंह ने बताया कि सोनम की घर वापसी के लिए पंडित से पूछा। पंडित ने कहा कि उसकी एक तस्वीर घर के बाहर उल्टी लगा दो। वह आ जाएगी। इसी आस में तस्वीर लगा रखी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शिमला पहुंच गए हैं। वह दो दिन के हिमाचल दौरे पर आए हैं। उप-राष्ट्रपति चंडीगढ़ से हेलिकॉप्टर में शिमला के अन्नाडेल के लिए आए। यहां…
 06 June 2025
बच्चे नए जमाने के हैं। बिना किसी जानकारी के दोनों ने घूमने जाने का तय कर लिया। पूरी गलती बच्चों की है। शादी के बाद डेढ़ माह तक घर नहीं…
 06 June 2025
बिहार के बक्सर के रहने वाले जवान सुनील सिंह यादव (46) शहीद हो गए हैं। उधमपुर आर्मी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार शाम को उनका निधन हो गया।बक्सर के…
 06 June 2025
पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी मनाई गई। सुबह 8 बजे अकाल तख्त साहिब पर अरदास हुई। इसके बाद लोगों ने हाथों में जरनैल…
 06 June 2025
बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में उनके घर पर मीठी नदी घोटाले से…
 06 June 2025
मौसम विभाग ने शुक्रवार को बिहार समेत पूर्वाेत्तर के 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 17 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई…
 05 June 2025
हिमाचल प्रदेश में दो सप्ताह तक बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचे पहाड़ों पर हल्के हिमपात से मौसम ठंडा बना रहा। मगर आज से तापमान में उछाल आना शुरू होगा। मौसम विभाग…
 05 June 2025
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनजर दल खालसा की तरफ से 6 जून शुक्रवार को अमृतसर बंद का आहवान किया गया है। जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो…
 05 June 2025
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शुक्रवार एक दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे हैं। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य किसानों से सीधा…
Advertisement