महाराष्ट्र के सोलापुर में एक पिता ने फोन में गंदे वीडियो देखने पर अपने बेटे की हत्या कर दी। शख्स बेटे की गलत हरकतों से काफी परेशान रहता था।
स्कूल में भी बेटे के खिलाफ लड़कियों से छेड़खानी की शिकायतें मिलती थीं। इससे परेशान होकर शख्स ने बेटे को कोल्ड ड्रिंक में जहर दे दिया। फिर शव को नाले में छुपा दिया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है। पिता की पहचान विजय बट्टू के रूप में हुई है, जो टेलर का काम करता है और सोलापुर शहर में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है।
अब जानिए कैसे हुआ घटना का खुलासा...
पिता ने खुद ही बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई
आरोपी पिता ने शुरू में अपने बेटे विशाल की हत्या की बात अपनी पत्नी के साथ-साथ पुलिस से भी छुपाई थी। 13 जनवरी को, विजय और उनकी पत्नी अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गए।
उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कुछ दिनों बाद, पुलिस को लड़के का शव दंपति के घर के पास एक नाले में मिला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि विशाल के शरीर के अंदर सोडियम नाइट्रेट नामक जहर था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और विजय के परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की।
पत्नी के सामने कबूला सच, गलत हरकतों से परेशान था
एक तरफ पुलिस छानबीन कर रही थी। इस बीच 28 जनवरी को विजय ने अपनी पत्नी के सामने अपने बेटे की हत्या करने की बात कबूल ली। विजय ने पत्नी को बताया, कि विशाल के स्कूल से काफी शिकायतें आ रही थीं और घर में विशाल के व्यवहार और उसकी एडल्ट फिल्मों की लत से भी नाखुश था।
जिसके बाद वह 13 जनवरी की सुबह, अपने बेटे को बाइक पर ले गया और उसे सोडियम नाइट्रेट मिला हुआ कोल्ड ड्रिंक पिला दिया। जब विशाल बेहोश हो गया तो विजय ने उसके शव को घर के पास एक नाले में फेंक दिया।
पत्नी ने पुलिस को सूचना दी
विजय का कबूलनामा सुनने के बाद उसकी पत्नी कीर्ति ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर लिया और 29 जनवरी को मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
दिल्ली में चाकू की नोक पर नाबालिग का शोषण: दोस्तों ने जूते चटवाए, फिर प्राइवेट पार्ट टच करवाया; इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो
दिल्ली के हौज खास में 14 साल के एक लड़के का उसके ही तीन दोस्तों ने शोषण किया। आरोपियों ने पहले तो चाकू की नोक पर नाबालिग से अपने जूते चटवाए। फिर प्राइवेट पार्ट मुंह से टच करवाया। तीनों आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया।











