बिहार में दामाद के पैर तोड़े और पीट पीट कर मार डाला, उधर नक्सलियों के नाम पर धमकी

बिहार में दामाद के पैर तोड़े और पीट पीट कर मार डाला, उधर नक्सलियों के नाम पर धमकी
गया: गया पुलिस ने हाल में ही रिहा हुए दो अपराधियों को फिर से दबोच लिया। ये दोनों अपराधी जेल से बाहर निकलते ही अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इन्होंने कारोबारियों से नक्सलियों के नाम पर रंगदारी और लेवी की डिमांड की। जब पुलिस के पास लगातार ऐसे मामले पहुंचने लगे तो छानबीन शुरू की गई। इनकी एक गलती ने पुलिस को इन तक पहुंचा दिया। इन्हें दबोचने के लिए एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया था। विशेष टीम ने मामले की छानबीन शुरू की लेकिन इसी बीच पता चल गया कि ये काम नक्सलियों का नहीं है। इसके बाद गया पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से दोनों अपराधियों को दबोच लिया गया।

नक्सलियों के नाम पर धमकाने वाले गिरफ्तार
गिरफ्तार अपराधियों में से एक का नाम विनोद यादव है जो शेरघाटी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। तो वहीं दूसरा सूर्यदेव यादव है जो गुरुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। कुछ महीने पहले लेवी मांगने के दो मामले दर्ज हुए थे। पहली प्राथमिकी बाराचट्टी थाना में दर्ज हुई थी। जिसमें बिजली ग्रिड सब स्टेशन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से मोबाइल छिनतई करते हुए लेवी की डिमांड का मामला सामने आया था। दूसरी घटना जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में हुई थी। गुरुआ थाना क्षेत्र के दुबा से लेकर करमाइन तक सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को अपराधियों ने धमकाया था। इस दौरान लेवी की डिमांड की गई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों मामलों में रंगदारी मांगने वाले एक ही थे। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

दामाद के दोनों पैर तोड़ बेरहमी से पीट कर हत्या

गया में एक युवक की घर में घुसकर बेेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के ससुर और पत्नी को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि ससुराल वालों ने अपने दामाद के घर में पहुंचकर पहले उसकी दोनों टांगे तोड़ दी और फिर इसके बाद छड़ से हमला किया। फिर पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। ये सनसनीखेज कांड बोधगया थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में घर में घुस कर अंजाम दिया गया। मृतक 27 साल का था और उसका नाम विनोद कुमार था। मृतक विनोद का ससुराल बोधगया थाना अंतर्गत पचहट्टी गांव में ही है। बोधगया थानेदार रूपेश कुमार सिन्हा के मुताबिक केस दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Advertisement