कभी जीभ निकालते तो कभी गाल खींचते, चार्टर्ड प्लेन में पोती संग यूं खेलते दिखे लालू यादव

कभी जीभ निकालते तो कभी गाल खींचते, चार्टर्ड प्लेन में पोती संग यूं खेलते दिखे लालू यादव
पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का अपनी पोती संग खेलते हुए बेहद ही क्यूट वीडियो सामने आया है। ये वीडियो किसी चार्टर्ड प्लेन का है। जिसमें तेजस्वी यादव अपनी बेटी को गोदी में लिए हैं, वहीं बगल वाली सीट पर बैठे लालू उसके संग खेलते दिख रहे। इस दौरान आरजेडी मुखिया बेहद खास लुक नजर आया। बिल्कुल बच्चों की तरह वो कभी अपनी पोती के गाल खींचते दिख रहे तो कभी उसे हाथों से डराते दिख रहे। देखिए उनकी खास तस्वीरें।

पिता तेजस्वी और दादा लालू से ऐसे मिल रहा कात्यायनी को दुलार

'बिटिया रानी अइली लक्ष्मी अवतार लेके हो...' इसी गाने पर लालू यादव का अपनी पोती कात्यायनी संग खेलते हुए एक वीडियो सामने आया है। राबड़ी देवी ने अपने एक्स अकाउंट पर नवरात्रि के पहले दिन इस वीडियो को शेयर किया। जिसमें लालू के साथ तेजस्वी यादव भी नजर आ रहे।

नवरात्रि के पहले दिन सामने आया वीडियो

शारदीय नवरात्र का आगाज रविवार से हो गया। नवरात्रि के पहले दिन ही आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव का पोती कात्यायनी के साथ खेलते हुए ये वीडियो सामने आया। तेजस्वी ने बेटी कात्यायनी को अपनी गोद में ले रखा है। वहीं आरजेडी सुप्रीमो उसके संग बड़े ही लाड़ से खेलते हुए दिख रहे।

पापा की गोद से भी दादा पर ही नजर

तस्वीरों को देखकर पता चल रहा कि ये वीडियो चार्टर्ड प्लेन का है। इस दौरान लालू का बिल्कुल जुदा अंदाज दिख रहा। वो कभी बिटिया को दूर से खिला रहे तो कभी उसके गाल सहला कर आशीर्वाद बरसा रहे।

राबड़ी देवी ने शेयर किया VIDEO, तेजी से हो रहा वायरल

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने 15 अक्टूबर की शाम करीब 7.30 बजे लालू यादव और अपनी पोती का ये खूबसूरत वीडियो एक्स पर पोस्ट किया। 35 सेकंड के इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है। वीडियो को 7 हजार से ज्यादा लाइक्स और 800 से ज्यादा रिट्वीट किया गया है।

Advertisement