कृष श्रीकांत ने उठाए सवाल
राहुल के इस तरह बैटिंग ऑर्डर में नीचे आने पर पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर और पूर्व चीफ सेलेक्टर कृष श्रीकांत ने असहमति जताई है। श्रीकांत का मानना है कि राहुल जैसे स्तर के बल्लेबाज को निचले क्रम में भेजना न तो खुद उनके फॉर्म के लिए अच्छा है और न ही टीम के हित में है। उन्होंने साफ कहा कि राहुल को लोअर-मिडल ऑर्डर में धकेलने से उनके प्रदर्शन पर बुरा असर पड़ रहा है।अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कृष श्रीकांत ने कहा, 'अगर केएल राहुल नंबर छह पर बल्लेबाजी कर रहे हैं तो यह न तो उनके लिए अच्छा है और न ही टीम के लिए। मेरी राय में उन्हें हर हाल में नंबर चार या अधिकतम नंबर पांच पर ही खेलना चाहिए। मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट को रोटेशन पॉलिसी अपनानी चाहिए। जो खिलाड़ी टीम में पूरी तरह सेट हैं उन्हें कुछ मैचों में आराम देकर दूसरों को मौके दें और फिर प्लेइंग 11 का चयन करें।'
चेन्नई में क्लीन स्वीप पर नजर
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का आखिरी और अंतिम मुकाबला शनिवार 20 जून को चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। जिस तरह की प्रचंड फॉर्म में भारतीय टीम नजर आ रही है उसे देखते हुए अफगानिस्तान के लिए हार का सिलसिला रोकना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा।











