Select Date:

सोशल मीडिया से 1 करोड़ लोगों तक पहुंचा रामायण महोत्सव

Updated on 06-06-2023 01:18 AM
रायपुर I रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की सोशल मीडिया में भी खासी धूम रही। विभिन्न सोशल मीडिया चौनलों में महोत्सव के 3 दिनों के कार्यक्रमों ने 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज जनरेट किए हैं। जिसका मतलब है राष्ट्रीय रामायण महोत्सव लगभग 1 करोड़ लोगों तक फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर के जरिए पहुंचा। रामायण महोत्सव के कार्यक्रमों का लगातार सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पेजेस पर किया जा रहा था। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर राज्य और जिलों के प्रोफाइल्स से कार्यक्रमों से जुड़े अपडेट प्रसारित हो रहे थे। यूट्यूब चैनल्सऔर ट्वीट के माध्यम से भी लोग रामायण महोत्सव से जुड़े। गौरतलब है इस ऐतिहासिक आयोजन में दो रिकॉर्ड्स भी इस दौरान बने। पहला 10 हजार से अधिक लोगों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व दूसरा कंबोडिया व इंडोनेशिया सहित भारत के विभिन्न राज्यों के 17 दलों के 375 कलाकारों द्वारा अरण्यकाण्ड पर 765 मिनट की प्रस्तुति दी है। कुमार विश्वास, लखबीर सिंह लक्खा, बाबा हंसराज रघुवंशी, मैथिली ठाकुर, शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा जिसे देश के नामचीन कलाकारों ने तीन दिनों तक अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा।
*ट्विटर पर पूरे देश में ट्रेंड करता रहा रामायण महोत्सव*
रामायण महोत्सव के आयोजन का सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर भी काफी चर्चा में रहा। आयोजन के दौरान रामायण महोत्सव का हैशटैग पूरे देश में टॉप ट्रेडिंग में रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2025
जांजगीर-चांपा। जिले में पोषण पखवाड़ा के दौरान विभिन्न थीमों पर गतिविधियां आयोजित किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि पोषण पखवाड़ा…
 22 April 2025
जांजगीर-चांपा। अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर ने जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना और प्राप्त सभी आवेदनों को समय सीमा में निराकरण करने…
 22 April 2025
महासमुंद । कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक ग्राम…
 22 April 2025
बलौदाबाजार। जिले में राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य परीक्षण कर चिरायु की टीम के द्वारा  बच्चों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है। बेहतर…
 22 April 2025
कोण्डागांव। नवपदस्थ कलेक्टर  नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव जिले में कार्यभार ग्रहण के पश्चात जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की एक परिचयात्मक बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने जिले…
 22 April 2025
राजनांदगांव । जिले के नवपदस्थ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे वर्ष 2011 बैच के…
 22 April 2025
राजनांदगांव। कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में रबी 2024-25 की समीक्षा एवं खरीफ 2025 का कार्यक्रम निर्धारण की संभागीय बैठक आयोजित की गई। इस…
 22 April 2025
राजनांदगांव। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने परंपरागत कृषि विकास योजनांतर्गत छुरिया विकासखंड से शैक्षणिक कृषक भ्रमण नागपुर (महाराष्ट्र) हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनपद…
 22 April 2025
राजनांदगांव। शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने तथा जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से शहरी से लेकर ग्रामों…
Advertisement