Select Date:

विधानसभा में सामाजिक न्याय मंत्री ने दी जानकारी:सरकारी नौकरी... दिव्यांगों के 37 हजार पद, इनमें से 21 हजार खाली

Updated on 20-03-2025 01:17 PM

मप्र में स्पर्श पोर्टल पर 9 लाख दिव्यांग रजिस्टर्ड हैं

मप्र में दिव्यांगों के लिए 37,000 सरकारी पद आरक्षित हैं, लेकिन 21,000 पद खाली पड़े हैं। स्पर्श पोर्टल पर पंजीकृत दिव्यांगों की संख्या 9 लाख हो चुकी है।

विधानसभा में विधायक जयवर्द्धन सिंह के एक सवाल के जवाब में सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने यह जानकारी दी। स्कूल शिक्षा विभाग में सबसे अधिक 5,711 पद खाली हैं। कई विभागों ने पद भरने की जानकारी तक नहीं दी है।

जयवर्द्धन सिंह ने कहा कि हाई कोर्ट ने जनवरी में आदेश दिया था कि सरकार 15 जुलाई 2024 तक सभी रिक्त पद भर दे। लेकिन अब तक 9,000 पदों के लिए विज्ञप्ति भी जारी नहीं हुई। इससे साफ है कि सरकार हाई कोर्ट के आदेशों की खुलेआम अवहेलना कर रही है।

दिव्यांगों को आरक्षण, लेकिन भर्तियां नहीं हो रही

सिंह ने ​कहा- सरकार को जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। दिव्यांगों के लिए विशेष रोजगार अभियान चलाया जाए। भर्ती में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। सरकार नौकरियों में आरक्षण तो दे रही है, लेकिन भर्तियां नहीं हो रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2025
पुरुषों में यौन दुर्बलता और संबंधित अंग संबंधी बीमारियों के इलाज में अब एक नई, वैज्ञानिक और गैर पारंपरिक तकनीक सामने आई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में…
 08 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर कामयाब होने पर मध्यप्रदेश में आज भी जश्न का माहौल है। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक को लेकर गुरुवार को कई शहरों में सेना के समर्थन में प्रदर्शन किए…
 08 May 2025
भोपाल के बार, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में बुधवार देर रात आबकारी विभाग की टीमों ने बड़ी कार्रवाई की। 4 टीमें मैदान में उतरीं और एक दर्जन से अधिक स्थानों…
 08 May 2025
भोपाल के पटेल नगर के लोगों ने पानी, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ये कॉलोनी 63 साल पहले साल 1962 में…
 08 May 2025
भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में बुधवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमर अहिरवार (32) के रूप में हुई है, जो नगर निगम…
 08 May 2025
महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट मामले में फैसला टल गया है। गुरुवार को एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने मुंबई हाईकोर्ट से दोषियों को सजा सुनाने के लिए 31 जुलाई तक का…
 08 May 2025
दुर्ग जिले के भिलाई शहर में बुधवार शाम 7.30 बजे से 15 मिनट तक ब्लैकआउट रहा। इस दौरान लोगों ने घरों-दुकानों और दफ्तरों की लाइट बंद रखीं। सड़कों पर गाड़ियों…
 08 May 2025
भोपाल। हिंदू लड़कियों से पहचान बढ़ाना, दुष्कर्म करना, वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर बहन, सहेली और रिश्तेदारों से दोस्ती करना। इसके बाद इन सभी को आपराधिक गैंग को सप्लाई करना, जो…
 08 May 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश पुराने जल स्त्रोतों को सहेजने, नया जीवन देने और किसानों को सिंचाई व पीने के लिए नलकूप, कुओं से पर्याप्त मात्रा में…
Advertisement