मणिपुर जिरीबाम अपहरण मामले में अब तक छह की डेडबॉडी मिली, गृह मंत्रालय ने जारी किए निर्देश

मणिपुर जिरीबाम अपहरण मामले में अब तक छह की डेडबॉडी मिली, गृह मंत्रालय ने जारी किए निर्देश
इंफाल: मणिपुर के जिरीबाम में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा परिवार को बंधक बनाए जाने के अब तक छह शव बरामद किए गए हैं। पांच दिन पहले हुई अपहरण की घटना में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा मैतेई समुदाय की तीन महिलाओं और तीन बच्चों, जिनमें एक आठ महीने का बच्चा भी शामिल था। उग्रवादियों ने सभी को बंधक बना लिया था। असम के सिलचर में शुक्रवार रात एक महिला और दो बच्चों के शव मुर्दाघर में लाए गए। इस घटना के बाद पड़ोसी जिरीबाम जिले में तनाव है। सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएमसीएच) के मुर्दाघर में पहुंचे दो महिलाओं का एक बच्चे का है। राज्य में यह घटना सुरक्षाबलों की उस कार्रवाई के बाद सामने आई जिसमें उन्होंने 11 हथियारबंद कुकी उग्रवादियों को मार दिया था।
Advertisement