रायपुर। चुनावी दौरे पर पहुंची केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बस्तर के कोंडागांव में एक कार्यकर्ता के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए चाय बनाई। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पास कोई काम नहीं बचा है।
सीएम ने चुटकी लेते हुए पूछा कि जिस गैस सिलेंडर से वह चाय बना रही हैं। वह 1200 रुपए वाला गैस सिलेंडर है या 400 वाला? उन्होंने तंज कसे हुए कहा कि पहले 400 रुपये था, तो बड़ा महंगा था। अभी 900 वाले में बना रहे हैं या 1200 वाले में?
बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार प्रसार चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंत विश्वा सरमा छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं।
स्मृति ईरानी ने बनाई चाय, सीएम भूपेश ने ली चुटकी...











