'साहब! तीसरी बेटी होने पर पति ने छोड़ दिया, भरण-पोषण का खर्चा भी नहीं दे रहा' एसपी ऑफिस में रो पड़ी महिला
अजमेर: राजस्थान में एक महिला ने तीसरी बेटी को जन्म दिया तो उसके पति ने अपनी पत्नी को ही छोड़ दिया। अब पत्नी भरण-पोषण के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला बीते दिन उत्तर प्रदेश के आगरा से अजमेर एसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने एसपी को आरोप लगाते हुए बताया कि तीसरी बेटी को जन्म देने के बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद उसने फैमिली कोर्ट में न्याय के लिए शरण ली। हालांकि पति उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं हुआ। इस पर फैमिली कोर्ट ने महिला और उसकी बेटियों के लिए भरण-पोषण का भत्ता देने का आदेश दिया, लेकिन पति कुछ भी भुगतान नहीं कर रहा है। महिला अपनी पीड़ा बताते हुए रो पड़ी।
अलवर गेट पुलिस वारंट जारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही: रोमा
उसने कहा कि अदालत के आदेश के बावजूद उसका पति उसे कोई पैसा नहीं दे रहा है। रोमा ने आरोप लगाया कि, 'अदालत ने मुकेश के खिलाफ वारंट जारी किया, लेकिन स्थानीय अलवर गेट पुलिस वारंट जारी होने के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसलिए मुकेश अदालत नहीं आ रहा है।'











