सर भारत आ जाओ मिलकर जश्न मनाएंगे... RCB की जीत पर विजय माल्या ट्रोल तो हर्ष गोयनका ने यूं लिए मजे
अन्अहमदाबाद: पंजाब किंग्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ टीम ने अपने 18 साल लंबे इंतजार को खत्म कर दिया। जैसे ही आखिरी गेंद फेंकी गई, बेंगलुरु शहर पटाखों और जश्न की गूंज से गूंज उठा। पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई, सड़कों पर जश्न मनाते फैंस, आतिशबाजी और RCB के झंडे लहराते नजर आए। इसी बीच टीम के पूर्व मालिक और भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने भी सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी।
विजय माल्या ने क्या लिखा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के बाद लंदन में रहने वाले विजय माल्या ने एक्स पर अपनी खुशी जाहिर की। 2008 में फ्रेंचाइजी खरीदने वाले माल्या ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, 'आरसीबी आखिरकार 18 साल बाद आईपीएल चैंपियन बनी है। 2025 के टूर्नामेंट तक शानदार अभियान। बेहतरीन कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के साथ एक संतुलित टीम ने बोल्ड खेला। बहुत-बहुत बधाई। ई साला कप नमदे।'











