सोमवार को सुबह 9:30 बजे तक एमसीएक्स पर मार्च चांदी के वायदा में करीब 11770 रुपये प्रति किलोग्राम यानी करीब 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस तेजी के साथ चांदी की कीमत 2.51 लाख रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई। इससे पहले शुक्रवार को भी चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम 11 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी आई थी। वहीं सोने में भी सोमवार सुबह तेजी रही। सुबह 9:30 बजे एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी के लिए सोने का वायदा 350 रुपये बढ़ गया। इस तेजी के साथ सोने की कीमत बढ़कर प्रति 10 ग्राम 1.40 लाख रुपये के पार चली गई। शुक्रवार को सोने की कीमत में 1 फीसदी की तेजी आई थी।
चांदी 2.50 लाख रुपये पार, सोने ने भी लगाई छलांग, कहां पहुंची दोनों की कीमत?
सोने और चांदी में तूफानी तेजी जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सुबह-सुबह ही चांदी की कीमत 10 हजार रुपये से ज्यादा बढ़कर ढाई लाख रुपये पार हो गई है। वहीं सोने में भी 300 रुपये से ज्यादा की तेजी आई। इससे पहले शुक्रवार को भी चांदी की कीमत में जबरदस्त तेजी देखी गई थी। चांदी ने इस साल करीब 170 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं सोने में भी इस साल 80 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।