सोने-चांदी के दामों में आज यानी, 13 दिसंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 254 रुपए सस्ता होकर 61,023 रुपए पर आ गया है। इस महीने की शुरुआत में भाव 63,805 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।
वहीं चांदी में भी आज गिरावट देखने को मिली है। ये 757 रुपए सस्ती होकर 70,818 रुपए प्रति किलो ग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 71,575 रुपए पर थी। इस महीने 4 दिसंबर को चांदी 77 हजार के पार पहुंच गई थी। इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिली है।
2023 में अब तक सोने ने दिया का 11% रिटर्न
इस साल अब तक सोने में तेजी देखने को मिली है। साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो अब 61,595 प्रति ग्राम पर है। यानी इस साल अब तक इसकी कीमत में 11% की तेजी आई है। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 70,818 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका
सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दो नई किस्त जारी करने जा रही है। पहली किस्त दिसंबर और दूसरी किस्त फरवरी में जारी की जाएगी। पहली किस्त 18-22 दिसंबर को खुलेगी। जबकि दूसरी किस्त 12-16 फरवरी की तारीख को खुलेगी। बॉन्ड की बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पोस्ट ऑफिस और BSE और NSE के जरिए की जाएगी।











