ईरान-इजरायल तनाव का साइड इफेक्ट, टॉप 10 अमीरों में से नौ की नेटवर्थ में आई गिरावट

ईरान-इजरायल तनाव का साइड इफेक्ट, टॉप 10 अमीरों में से नौ की नेटवर्थ में आई गिरावट
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ने से सोमवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। इससे दुनिया के टॉप 10 अमीरों की नेटवर्थ में करीब 28 अरब डॉलर यानी 23,39,97,82,00,000 रुपये की गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक सोमवार दुनिया के टॉप 15 अमीरों में से केवल दो की नेटवर्थ में इजाफा हुआ। इस लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ में 2.91 अरब डॉलर की तेजी आई और यह 218 अरब डॉलर पहुंच गई। दुनिया के 15वें नंबर के रईस स्पेना के एमेंशियो ओर्टेगा की नेटवर्थ 1.08 अरब डॉलर उछली। सबसे ज्यादा नुकसान एलन मस्क को हुआ। सोमवार की उनकी नेटवर्थ में 6.84 अरब डॉलर की गिरावट आई।
Advertisement