श्रेयंका पाटिल ने फिनिश किया मैच
बारबाडोस रॉयल्स को जीत के लिए आखिरी तीन ओवर में 28 रन चाहिए थे। अश्मिनी मुनीसर ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट लिया। उन्होंने दूसरी गेंद पर भी शिकार कर लिया। रॉयल्स का स्कोर 7 विकेट पर 110 रन हो गया। यहां से टीम की हार पक्की दिख रही थी। फिर हैट्रिक गेंद का सामना करने के लिए भारत की श्रेयंका पाटिल उतरीं। उन्होंने आते ही थर्ड मैन पर चौका मार दिया। अगली गेंद पर उन्होंने डीप बैकवर्ड पॉइंट पर चौका लगाया। दोनों चौके उन्होंने रिवर्स स्वीप पर मारे।रॉयल्स को आखिरी 14 गेंद पर 20 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में श्रेयंका को सिर्फ एक गेंद मिला और उन्होंने सिंगल लिया। दूसरे छोर पर बैटिंग कर रहीं आलियाह एलेन ने छक्के के साथ चौका मारा। आखिरी ओवर में भी श्रेयंका पाटिल को एक गेंद मिली और उन्होंने एक रन लिया। आखिरी ओवर में भी श्रेयंका पाटिल को एक ही गेंद मिला और उन्होंने सिंगल ले लिया। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर एलेन ने एक रन लेकर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। 6 गेंद पर श्रेयंका पाटिल के बल्ले से नाबाद 10 रन निकले।











