Select Date:

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रावणी मेले की शुरुआत, देशभर के लाखों शिवभक्त भोलेनाथ पर करेंगे जलाभिषेक

Updated on 03-07-2023 06:24 PM
देवघरः झारखंड के देवघर में आयोजित होने वाले विश्वप्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले का आज से आगाज हो गया है। बिहार और झारखंड की सीमा स्थित दुम्मा बॉर्डर पर सोमवार को विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले की शुरुआत हुई। झारखंड के कृषि मंत्री बादल ने दुम्मा बॉर्डर पर फीता काट कर श्रावणी मेले का उदघाटन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परंपरागत विधि विधान से मेले का उदघाटन हुआ। गुरु पूर्णिमा के मौके पर श्रावणी मेले के उद्घाटन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस वर्ष दो महीने तक राजकीय श्रावणी मेले का आयोजन किया जा रहा है।

19 साल बाद दुर्लभ संयोग, 31 अगस्त तक श्रावणी मेला

राज्य के कृषि और पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख ने पूरे वैदिक मंत्रोचार के बीच कांवड़ियों की मौजूदगी में फीता काटकर उदघाटन किया। इस मौके पर बिहार के सुल्तानगंज से एक सौ बीस किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबाधाम आने वाले शिवभक्तों को दुम्मा स्थित झारखंड के बॉर्डर में प्रवेश कराया। इस मौके पर राज्य के मंत्री बादल पत्रलेख के साथ ही पूर्व मंत्री सुरेश पासवान और जिलाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री समेत तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे। 19 साल बाद यह दुर्लभ संयोग आया है जब श्रावणी मेले का संचालन दो महीने तक होगा। पहले चरण में 4 जुलाई से 15 जुलाई तक और दूसरा चरण 15 अगस्त से 31 अगस्त तक श्रावणी मेला रहेगा। इस बीच एक महीने तक मलमास का महीना होगा।


पर्यटन मंत्री हफीजुल अंसारी ने तैयारियों का जायजा लिया

इससे पहले रविवार देर शाम राज्य के पर्यटन मंत्री हफीजुल अंसारी ने देवघर में श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को दी जाने विभिन्न सुविधाओं आवास, पेयजल, स्नानघर और मोबाइल चार्जिंग को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधा और सूचना सह सहायता केंद्र का भी जायजा लिया। इसके अलावा टेंड सिटी में मूलभूत सभी सुविधाओं को दुरुस्त रखने के अलावा वेंटिलेशन की बेहर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ताकि श्रद्धालुओं को टेंट सिटी में रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अलावा दुम्मा से खिजुरिया कांवरिया पथ में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और बालू बिछाई के कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं के बेहतर इंतजाम का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा उत्पन्न न हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के घानी मेंढर इलाके में मंगलवार को एक पैसेंजर बस खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 45 लोग घायल हैं।…
 06 May 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के जंगलों में पुलिस ने 2 RPG, 2 IED, 5 हैंड ग्रेनेड और एक वायरलेस कम्युनिकेशन…
 06 May 2025
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध की संभावनाओं के बीच भारत की समुद्री ताकत बढ़ने वाली है। रूस में बने एक मॉडर्न स्टील्थ युद्धपोत ‘तमल’ को भारतीय नौसेना को मई…
 06 May 2025
पाकिस्‍तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश के 244 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद…
 03 May 2025
कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में नेपाली स्टूडेंट का शव मिलने के यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है।कमेटी में चार सदस्य हैं। इंदिरा गांधी नेशनल…
 03 May 2025
गैंगस्टर लॉरेंस की पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने की धमकी से पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी बौखला गया है। उसने कहा "मैं पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और मुंबई में NCP…
 03 May 2025
मणिपुर हिंसा को आज यानी 3 मई को दो साल हो गए हैं। इस दौरान 250 से ज्यादा मौतें हुईं। 50 हजार लोग आज भी विस्थापित हैं। जो 6 हजार…
 03 May 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर में लगातार बयानबाजी जारी है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले में लोकल सपोर्ट होने की बात कही।उन्होंने…
 03 May 2025
गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा (यात्रा) के दौरान शुक्रवार रात मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी शनिवार सुबह आई है। हादसे में 50 से…
Advertisement