अंतिम बात यह है कि अगर आपके पास शेयर बाजार में निवेश करने के लिए कैश है तो आपको लोन लेने की कतई जरूरत नहीं है। लेकिन, कुछ लोग जो लोन लेकर शेयरों में निवेश करते हैं, उन्हें इस विकल्प में फायदा भी दिखता है। यानी इसके दो पहलू हैं। ऐसे में दोनों पहलुओं को समझना जरूरी है।
क्या आपको पर्सनल लोन लेकर शेयर बाजार में निवेश करना चाहिए जवाब हैरान कर देगा
नई दिल्ली: कई लोग शेयर बाजार में निवेश शुरू करने के लिए पर्सनल लोन लेने के बारे में सोचते हैं। इस तरह की सोच से ज्यादातर एक्सपर्ट इत्तेफाक नहीं रखते हैं। लोन दे रहे बैंक तो खासतौर से इस बात के पक्ष में नहीं होते हैं। इसकी एक वजह शेयर बाजार से जुड़ा जोखिम है। पर्सनल लोन लेकर लगाया गया पैसा डूब भी सकता है। लेकिन, इस सच से भी मुंह नहीं मोड़ा जा सकता है कि आज कुछ निवेशक पैसा खत्म होने पर पर्सनल लोन के विकल्प को चुनते हैं। क्या यह सही है? क्या वाकई आपको पर्सनल लोन लेकर शेयर बाजार में निवेश करना चाहिए?
अंतिम बात यह है कि अगर आपके पास शेयर बाजार में निवेश करने के लिए कैश है तो आपको लोन लेने की कतई जरूरत नहीं है। लेकिन, कुछ लोग जो लोन लेकर शेयरों में निवेश करते हैं, उन्हें इस विकल्प में फायदा भी दिखता है। यानी इसके दो पहलू हैं। ऐसे में दोनों पहलुओं को समझना जरूरी है।
ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना
लोन लेकर शेयरों में लगाने वाले लोग इसमें एक सकारात्मक पक्ष ज्यादा रिटर्न को देखते हैं। शेयरों से मिलने वाला रिटर्न बैंक को दिए जाने वाले ब्याज से ज्यादा हो सकता है। हालांकि, यह खेल बहुत जोखिम भरा है। कोई भी दावे के साथ यह नहीं कह सकता है कि शेयरों से कितना रिटर्न मिलेगा। यह सबकुछ शेयर बाजार की चाल पर निर्भर करता है।