गाड़ी की सर्विस डीलरशिप के सर्विस सेंटर से कराएं या बाहर से? सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली बात
नई दिल्ली: सबको पता है कि गाड़ी और अपनी सुरक्षा के लिए गाड़ी की सही सर्विसिंग कितनी बहुत जरूरी है। लेकिन डीलरशिप के सर्विस सेंटर्स पर सर्विस कराना अब मुश्किल होता जा रहा है। Local Circles की ओर से जारी सर्वे के मुताबिक पिछले 3 वर्षों में जिन कस्टमर्स ने डीलरशिप के सर्विस सेंटर पर अपनी गाड़ी की सर्विस कराई हैं, उनमें से 66% को लगता है कि उनसे ज्यादा पैसे लिए गए। इनमें से 20% को सर्विस और कस्टमर केयर की क्वालिटी भी औसत से कम लगी सिर्फ 45% कस्टमर्स ने सर्वे में ये बताया कि वो डीलरशिप के सर्विस सेंटर्स की सर्विस और कस्टमर केयर से खुश है।











