शिवराज सिंह चौहान ने की थी कॉरिडोर बनाने की घोषणा
राजा राम मंदिर या आसपास के इलाके में बड़े वीआईपी भी सामान्य नागरिक बनकर आते हैं । यहां उन्हें वीआईपी सुविधा नहीं मिलती है। माना जाता है कि इलाके के राजा सिर्फ एक राजा राम हैं, जिनके आगे सभी शीश झुकाते हैं। चुनाव के मौसम में राजाराम मंदिर के आसपास सियासत की चर्चा हो रही है। लोगों की ख्वाहिश है कि इस इलाके का भी ऐसा ही विकास उत्तर प्रदेश के अयोध्या जैसा हो। मंदिर में अपनी दुकान चलाने वाले सर्वेश बताते हैं कि यह राम मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए बेहद मायने रखता है। उनकी मांग है कि कोई भी सत्ता में आए, वह ओरछा के राजा राम मंदिर के विकास पर पूरा फोकस रखे। चुनाव से पहले प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यहां एक कॉरिडोर बनाने की भी घोषणा की। एक साल के लिए सत्ता में आए कांग्रेस के कमलनाथ ने भी इसके विस्तार के लिए बड़ी योजना की घोषणा की थी। लोगों का कहना है कि अगर धार्मिक पर्यटन के हिसाब से इस इलाके को विकसित किया गया तो आने वाले सालों में पूरे प्रदेश में ओरछा चर्चित हो सकता है। पिछले कुछ सालों में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि भी हुई है।

2018 में निवाड़ी सीट से जीते थे अनिल जैन
ओरछा का राजा राम मंदिर निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में आता है। 2018 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के अनिल जैन विधायक चुने गए थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी की मीरा दीपक यादव को 8837 वोटों से हराया था। इस बार निवाड़ी में अनिल जैन का मुकाबला कांग्रेस के अमित राय और बसपा के अवधेश प्रताप सिंह राठौर से है। कांग्रेस को उम्मीद है कि सरकार के एंटी इंकंबेंसी के कारण इस बार पार्टी को जीत मिलेगी, जबकि बीजेपी शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं के कारण जीत का दम भर रही है।