शिवप्रकाश और यादव ने सुनी शिकायतें
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठकर शिवप्रकाश और भूपेंद्र यादव प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नाराज कार्यकर्ताओं से मिले और उनकी शिकायतें सुनीं। शिवप्रकाश ने उन्हें समझाते हुए कहा कि यह समय नाराज होने का नहीं है। पार्टी को प्रत्येक कार्यकर्ता की चिंता है, अभी केवल चुनाव जीतने में पूरी ताकत लगा दें। किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं होगी। सभी को पार्टी में महत्व दिया जाएगा।
चुनाव प्रचार में प्रत्याशी की पूरी मदद करें
वहीं, भूपेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी के निर्णय का स्वागत करें और चुनाव प्रचार में प्रत्याशी की पूरी मदद करें। आप सभी का ध्यान रखा जाएगा। शिवप्रकाश और भूपेंद्र यादव शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनाव संबंधी बैठक करेंगे।











