शिवम दुबे के पहले ओवर में 26 रन बने
शिवम दुबे पहली बार 15वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर में उन्होंने 26 रन खर्च कर दिए। उन्होंने यह ओवर 10 गेंदों का डाला। इस दौरान तीन वाइड और एक नो बॉल फेंका। जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने दो छक्के और दो चौका मारे और ओवर में कुल 26 रन बने। यह टी20 विश्व कप इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज का सबसे महंगा ओवर है।जसप्रीत बुमराह का एक ओवर बाकी रहने के बाद भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे के अंतिम ओवर दिया। इसमें उन्होंने 20 रन देकर एक विकेट लिया। इस तरह अपने दो ओवर में शिवम दुबे ने 46 रन खर्च कर दिए। यह टी20 विश्व कप इतिहास में किसी भी गेंदबाज के सबसे महंगे दो ओवर हैं। इस टी20 विश्व कप में 5 से ज्यादा ओवर डालने वाले गेंदबाजों में सबसे खराब इकोनॉमी शिवम दुबे की है। उन्होंने 9.2 ओवर में 13.66 की इकोनॉमी से 124 रन दिए हैं। दूसरे नंबर पर ओमान के रामानंदी हैं। उन्होंने 7.4 ओवर में 12.91 की इकोनॉमी से 99 रन खर्च किए हैं।











