घर चलाने के लिए स्कूल में करती थी नौकरी, पति को चरित्र पर हुआ शंका तो मोगरी से ले ली जान
ग्वालियर : पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति सिर पर मोगरी मारकर हत्या कर दी। पति ने घर के अंदर हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ले की है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई मोगरी को जब्त कर महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वही पुलिस ने फरार पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
आवाज को सुन जब वह नीचे आई तो पिता पत्नी के पास खड़ा हुआ था। तभी पिता वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मृतक के बड़े बेटे तरुण ने पुलिस को दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पति अक्सर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और आए दिन विवाद होता था। पुलिस ने घटना स्थल से पति द्वारा उपयोग की गई लकड़ी की मोगरी को जब्त कर मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।











