भावुक करने वाला है वीडियो
गीताली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो भावुक कर देने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गीताली अपने घर के मंदिर के सामने बैठकर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चैक कर रही हैं। जैसे ही रिजल्ट स्क्रीन पर आया, गीताली शॉक्ड हो गई और चेहरा पर खुशी के भाव आ गए। ऐसा कि उन्हें शायद खुद भी विश्वास नहीं हो रहा था कि उन्होंने CLAT 2026 में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है।सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स
सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर खूब कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि गीताली की सफलता यह दिखाती है कि लगन और निरंतर मेहनत से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।जानिए गीताली का पारिवारिक बैकग्राउंड
गीताली राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की रहने वाली हैं। साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं।गीताली का एक भाई है, जो पेशे से एक इंजीनियर है। गीताली की एजुकेशन की बात करे तो बचपन से मेधावी रही गीताली ने ह्यूमैनिटीज सब्जेक्ट ऑप्ट किया











