इस दौरान सास बहू की चीख चिल्लाहट सुन गुलदार ने पूनम को तो छोड़ दिया पर जानकी देवी पर हमला कर दिया और काफी दूर तक घसीट कर ले गया। हमले में बुजुर्ग महिला के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हो गए हैं। उन्हें सीएचसी अगस्त मुनि में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बहू पूनम को हल्की फुल्की चोट लगी है और उनकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
पथरीले रास्ते पर जानकी देवी को खूब घसीटा
गुरुवार को ये दोनों गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास काट रही थी। जैसे ही गुलदार ने पूनम पर हमला किया तो जानकी देवी ने उस पर दरांती से हमला बोल दिया। खुद पर हमला होने के बाद गुलदार ने पूनम को तो छोड़ दिया। पर जानकी देवी को पथरीले और टेढ़े मेढ़े रास्ते पर काफी दूर तक घसीटा। अन्य महिलाओं के चीखने चिल्लाने के बाद गुलदार दोनों को छोड़ कर वहां से भाग गया। जानकी देवी को गहरी चोटें लगीं। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।











